• 01/11/2022

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को कुचला, 7 की हुई मौत, कई घायल

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को कुचला, 7 की हुई मौत, कई घायल
Spread the love

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सांगोले शहर के पास एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. फिलहाल पुलिस से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना जिले के सांगोले कस्बे के पास हुई. जहां एक तीर्थयात्रियों का जत्था पंढरपुर जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. जबकि की कई के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उनकी तरफ से मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया गया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा, “कार्तिकी यात्रा के लिए पंढरपुर की ओर पैदल जा रहे तीर्थयात्रियों को संगोला मिराज मार्ग पर एक वाहन ने टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि.”

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…