• 22/11/2026

Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार
Spread the love

कोटा।  राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, क्रूजर गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के कुल 15 लोग सवार थे। सभी राजस्थान में खाटू श्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शंभूपुरा गांव के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में बच्चों समेत 9 की मौत, 6 घायल

इस दुर्घटना में उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल छह लोगों को एंबुलेंस की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह क्रूजर चालक की लापरवाही मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि रात में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related post

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के आसार, जानें आपके जिले का हाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। रविवार, 22 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों…
छत्तीसगढ़ की जेलों में खत्म होगा VIP सिस्टम! सरकार ने 58 साल पुराने जेल नियमों में किए 7 बड़े बदलाव, अब सभी कैदियों पर लागू होंगे नए नियम

छत्तीसगढ़ की जेलों में खत्म होगा VIP सिस्टम! सरकार…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की जेलों में अब बंदियों को सामाजिक हैसियत, शिक्षा और रहन-सहन के आधार पर विशेष सुविधाएं नहीं…
CRIME : ASI के बेटे की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डेम में मिला शव, मोबाइल और बाइक गायब

CRIME : ASI के बेटे की संदिग्ध मौत से…

Spread the loveकोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के बेटे की लाश मिली.…