• 03/11/2022

शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, टीआई सहित कई गंभीर रुप से घायल

शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, टीआई सहित कई गंभीर रुप से घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे सहित कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे दल-बल सहित कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे। वहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए थाना लेकर आ रहे थे। उसी दौरान  1 दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में थाना प्रभारी को गंभीर चोटें आई। उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उऩ्हें इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पुलिस की टीम पर हमले की खबर मिलते ही आला अधिकारियों के साथ फोर्स गांव पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…