• 03/11/2022

शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, टीआई सहित कई गंभीर रुप से घायल

शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, टीआई सहित कई गंभीर रुप से घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे सहित कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे दल-बल सहित कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे। वहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए थाना लेकर आ रहे थे। उसी दौरान  1 दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में थाना प्रभारी को गंभीर चोटें आई। उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उऩ्हें इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पुलिस की टीम पर हमले की खबर मिलते ही आला अधिकारियों के साथ फोर्स गांव पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related post

Aaj Ka Panchang 15 July 2026: आज गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 15 July 2026: आज गुप्त नवरात्रि…

Spread the loveHindi Panchang, 15 July 2026: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है. इसमें गोपनीय तरीके से पूजा की…
Aaj ka Rashifal 15 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 15 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Kal Ka Rashifal 15 July 2026 : 15 जुलाई के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का…
मानसून में तेज़ हुई वन संरक्षण गतिविधियाँ, जल संरक्षण से हरियाली और वन सुरक्षा को मिल रहा नया बल

मानसून में तेज़ हुई वन संरक्षण गतिविधियाँ, जल संरक्षण…

Spread the love00 जल संरक्षण, पौधारोपण, प्राकृतिक पुर्नजनन और मानव-वन्यजीव संरक्षण के लिए बलौदाबाजार वनमण्डल की समन्वित पहल रायपुर। वन क्षेत्रों…