• 06/11/2022

रेप के आरोप में यह क्रिकेटर गिरफ्तार, T20 World Cup खेलने पहुंचा था आस्ट्रेलिया, सिडनी में हुआ अरेस्ट

रेप के आरोप में यह क्रिकेटर गिरफ्तार, T20 World Cup खेलने पहुंचा था आस्ट्रेलिया, सिडनी में हुआ अरेस्ट
Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंका के बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया की सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बल्लेबाज के ऊपर रेप का आरोप है। जिस बल्लेबाज को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम दानुष्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka) है।

दानुष्का पर एक 29 वर्षीय युवती ने रेप का आरोप लगाया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इस मामले में एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि दानुष्का से युवती की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी। जहां दोनों की कई दिनों तक लंबी बातचीत चली। जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। युवती का आरोप है कि दानुष्का ने  2 नवंबर 2022 की शाम को युवती का यौन शोषण किया।

जांच के बाद पुलिस ने दानुष्का को सिडनी की ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रजामंदी के सेक्स करने का मामला दर्ज किया है।

दानुष्का बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 47 वनडे,  8 टेस्ट मैचों और 46 टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम ढाई हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…