• 06/11/2022

CG में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक, रेपिस्ट को पुलिस ने बताया बच्चा, कहा- बच्चा है मिल जाएगा

CG में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक, रेपिस्ट को पुलिस ने बताया बच्चा, कहा- बच्चा है मिल जाएगा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बच्ची के पिता के मुताबिक उनकी बेटी मवेशी चराने जंगल गई हुई थी। वही पड़ोस में रहने वाला एक 16 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद जैसे-तैसे उनकी बेटी डरी सहमी घर पहुंची। जब उसकी मां और वो दोनों खेत से लौटे तो बेटी का कपड़ा खून से सना हुा था। लगातार ब्लीडिंग हो रही थी।

जब उससे काफी पूछताछ की गई तो वो अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने 112 में कॉल किया जहां उसे बांगों के उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्चा है मिल जाएगा – थाना प्रभारी

मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी के गिरफ्तारी के सवाल पर थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग ‘बच्चा है मिल जाएगा’।

Related post

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने…

Spread the loveदेश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।…
BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर के सभी थानों में की शिकायत, करी मांग पीसीसी अध्यक्ष के ऊपर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट का अपराध

BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर…

Spread the loveरायपुर। बीजेपी ने भानुप्रतापपुर से अपने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कांग्रेस ने…