• 07/11/2022

प्राइवेट पार्ट में टूटी बोतल डाली, आखें निकालकर तेजाब भर दिया, गैंगरेप के तीनों दोषी सुप्रीम कोर्ट से बरी

प्राइवेट पार्ट में टूटी बोतल डाली, आखें निकालकर तेजाब भर दिया, गैंगरेप के तीनों दोषी सुप्रीम कोर्ट से बरी
Spread the love

दिल्ली के छावाला इलाके की एक 19 वर्षीय युवती को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप और निर्ममता से हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट तीनों आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में दिल्ली की निचली अदालत ने तीनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। जिसे हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा था।

मामला 9 फरवरी 2012 का है। युवती काम से वापस घर लौट रही थी उसी दौरान विनोद, रवि और राहुल नाम के आरोपियों ने उसका किडनैप कर लिया। 5 दिन बाद 14 फरवरी को युवती का शव बेहद बुरी हालत में हरियाणा के रेवाड़ी के एक खेत में मिला था।

युवती का शव उसके साथ हुई निर्ममता की एक-एक कहानी कह रहा था। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने कार में मौजूद औजारों से उसको बुरी तरह पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट सहित पूरे शरीर को गर्म लोहे से जलाया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की टूटी हुई बोतल डाली गई थी। टूटी बोतल से पूरे शरीर को काटा गया था। उसकी आंखें फोड़कर उसमें कार का एसिड भर दिए थे। रुह कंपा देने वाला यह कबूलनामा आरोपियों ने पुलिस के सामने किया था।

युवती के अपहरण के चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस लाल इंडिका कार की तलाश कर रही थी। कुछ दिनों बाद गाड़ी में राहुल नाम का एक युवक घूमता मिला। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बाकी के दो साथियों रवि और विनोद का नाम भी उगल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही और बयान के आधार पर पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटाए। डीएनए रिपोर्ट सहित तमाम सबूतों को पुलिस ने निचली अदालत में पेश किया। कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट टू रेयरेस्ट श्रेणी का अपराध मानते हुए तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई। सजा के खिलाफ तीनों ने हाईकोर्ट में अपील की लेकिन उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

मामले में दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। जिस पर जस्टिस यूयू ललित, बेला त्रिवेदी, रविन्द्र भट्ट की बेंच ने सुनवाई करते हुए 6 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर आज फैसला सुनाया गया।

ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि गैंगरेप कर इतनी बेरहमी से हत्या करने वाले कातिल फिर कौन थे।

 

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…
बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…