• 07/11/2022

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बगावती तेवर! बोले- पुनिया की रिपोर्ट को नहीं मानता.. मुझे उसकी जरुरत नहीं

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बगावती तेवर! बोले- पुनिया की रिपोर्ट को नहीं मानता.. मुझे उसकी जरुरत नहीं
Spread the love

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। उऩ्होंने पुनिया की रिपोर्ट को मानने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी (पुनिया) की फरफॉर्मेंस रिपोर्ट को मैं नहीं मानता। दूसरे विधायकों के परफॉर्मेंस और रिपोर्ट की मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन, हमारे बारे में कोई बात करेगा तो हमको उस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है और न ही हम उस रिपोर्ट को मानते।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सोमवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे थे। जहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यह कहा। पत्रकारों ने जब उनसे विधायकों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं उस रिपोर्ट से सहमत भी नहीं हूं। विधायकों के परफामेंस में क्या है, किस तरह से तैयार किया है, यह नहीं पता है। लेकिन, हमारे बारे में कोई बात करेगा तो हमको उस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है और न ही हम उस रिपोर्ट को मानते।

आपको बता दें बीते दिनों विधायकों के परफॉर्मेंस को लेकर पुनिया द्वारा सर्वे कराए जाने की बात आई थी। जिसमें कई विधायकों की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाया गया था साथ ही उनकी परफॉर्मेंस को अच्छा नहीं बताया गया था।

गौरतलब है कि पुनिया को लेकर सत्ता और संगठन के बीच नाराजगी की खबर आते रहती है। ऐसे में मंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। वहीं दूसरी ओर भानुप्रतापुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर कल रायपुर में चुनाव समिति की बैठक भी होने वाली है। ऐसे में मंत्री के इस बयान पर चर्चा होने की भी संभावना है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…