• 09/11/2022

सनी लियोनी की बोल्ड फोटो लगा एडमिट कार्ड किया जारी, मचे बवाल के बाद जांच का आदेश जारी

सनी लियोनी की बोल्ड फोटो लगा एडमिट कार्ड किया जारी, मचे बवाल के बाद जांच का आदेश जारी
Spread the love

कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Karnatak Teacher Eligibility Test 2022) में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैंडिडेट को पोर्न स्टार सनी लियोनी की बोल्ड फोटो लगा प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया। छात्र जब परीक्षा देने पहुंचा तो प्रवेश पत्र देखकर एक्जामनर भी चौंक गए। मामले में शिक्षा विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एडमिट कार्ड की फोटो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

जिस कैंडिडेट को सनी लियोनी की फोटो वाला प्रवेश पत्र जारी किया गया है। वह चिकमगलूर जिले के कोप्पा की रहने वाली है। रविवार 6 नवंबर को हुई परीक्षा में वह भी सम्मिलित होने पहुंची थी। कैंडिडेट का कहना है कि फॉर्म उसने नहीं बल्कि उसके पति के दोस्त ने भर था। परीक्षा में शामिल होने के लिए उसने साइबर कैफे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था।

अब इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। आपको बता दें कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की गई थी। एग्जाम में 3 लाख 22 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

 

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…