• 09/11/2022

शिवसेना सांसद संजय राउत को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे बंद, 101 दिन बाद अब होंगे रिहा

शिवसेना सांसद संजय राउत को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे बंद, 101 दिन बाद अब होंगे रिहा
Spread the love

शिवसेना सांसद संजय राउत को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद राउत को PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी है। पात्रा चॉल घोटाला मामले में ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया था।

1039 करोड़ रुपये के इस घोटाले में ईडी ने PMLA के तहत अपराध दर्ज किया था। ईडी ने मामले में संजय राउत के घर की तलाशी ली थी। जिसके बाद उन्हें 31 जुलाई को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले में ईडी की टीम ने राउत की पत्नी सहित करीबियों के 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

ईडी ने जो चार्जशीट दाखिल की है उसके मुताबिक संजय राउत पात्र चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक अन्य आरोपी प्रवीण राउत के जरिए सीधे तौर पर शामिल थे।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…