• 11/11/2022

बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में स्मृति ईरानी का तीखा हमला, कहा- सरकार ने 16 लाख गरीब जनता की छत छीनी

बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में स्मृति ईरानी का तीखा हमला, कहा- सरकार ने 16 लाख गरीब जनता की छत छीनी
Spread the love

महतारी हुंकार रैली के साथ ही बीजेपी छत्तीसगढ़ ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सूबे की आधी आबादी को टारगेट करते हुए बीजेपी ने बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली निकाली। जिसमें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुई। स्मृति ईरानी ने रैली के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। जो गंगाजल हाथ में धरकर चुनाव में प्रतिज्ञा ले रहे थे,कांग्रेस के उन निर्लज्ज नेताओं को आज बताना होगा कि छत्तीसगढ़ में 6 हजार महिलाओं का बलात्कार क्यों हुआ। इन महिलाओं को अगवा क्यों किया गया। कांग्रेस के राज में साधारण परिवार की महिला असुरक्षित क्यों है। उनको जनता में रुचि नहीं है, उनको जनता की तिजौरी कैसे लूटी जाए उसमें रुचि है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना की विपदा की घड़ी में मोदी ने घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे और कांग्रेस वाले घर-घर दारू लेकर जा रहे थे। एक तरफ जीवन का सामान बांटा जा रहा था दूसरी तरफ भूपेश सरकार द्वारा मौत घर-घर पहुंचाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एक सत्य ये भी है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है। एक वक्त था हिन्दुस्तान में कांग्रेस पार्टी केन्द्र में सरकार चला रही थी। जनता कहती थी सोनिया जी का है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। मैं पूछना चाहती हूं कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व 16 लाख घरों को जनता तक पहुंचने नहीं देता। मैं भूपेश जी से पूछना चाहती हूं कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने ऐसा क्या पाप किया था कि 16 लाख घरों से उनको वंचित कर दिया। उनका निवाला छीन लिया, उनका छत छीन लिया।

इससे पहले बीजेपी की रैली में शामिल होने बिलासपुर पहुंची। जहां वे गांधी चौक से महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। 3 किलोमीटर लंबे रोड शो में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ ने फूलों की वर्षा की।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…