• 11/11/2022

CG Coal Gate : सूर्यकांत तिवारी और IAS समीर विश्नोई सहित चारों आरोपियों को जेल, 23 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

CG Coal Gate : सूर्यकांत तिवारी और IAS समीर विश्नोई सहित चारों आरोपियों को जेल, 23 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ कोल गेट मामले में चारों आरोपियों निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ गई है। 3 घंटे तक चली सुनवाई के बाद ईडी की विशेष कोर्ट ने चारों आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। चारों आरोपियों को अब 23 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले सभी आरोपियों को जेल से कोर्ट लाया गया। जहां उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया गया। ईडी ने 29 अक्टूबर को सूर्यकांत तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया था। सूर्यकांत तिवारी के अलावा समीर विश्नोई सहित तीनों आरोपियों की भी ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने पर उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया गया था। जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

आपको बता दें ED की टीम ने छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों, IAS अफसरों समीर विश्नोई, जेपी मौर्य, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू सहित अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी की थी। ईडी ने IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। ईडी ने आरोपियों के पास से 6.5 करोड़ से ज्यादा नगदी, सोना और हीरा इत्यादि मिलने का खुलासा किया था।

11 अक्टूबर को ईडी की टीम के पहुंचने से पहले ही सूर्यकांत तिवारी फरार हो गया था। उसके अलावा एक और आईएएस अफसर रानू साहू अपने सरकारी आवास से गायब मिली थी। ईडी ने उनके आवास को सील कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने भी सरेंडर कर दिया था।

छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का खुलासा

ईडी ने छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का खुलासा किया था। ईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि कोयला कारोबारियों, राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों और दलालों ने एक कार्टेल बनाकर पूरे घोटाले को अंजाम दिया। जिसका सरगना सूर्यकांत तिवारी है। जिसके माध्यम से कोयले में प्रति टन 25 रुपये की लेव्ही (अवैध वसूली) की जा रही थी। ईडी ने इस पूरे मामले में राज्य के कई अधिकारियों की भूमिकाओं पर सवाल उठाया है। वहीं इस मामले में कई बड़े अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…