• 13/11/2022

घर में सो रही बच्ची का अपरहण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर में सो रही बच्ची का अपरहण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. आए दिन प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ हैवानियत की वारदात बढ़ती जा रही है. इसी बीच इंदौर में 9 साल की मासूम बच्ची का अपरहण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

दरअसल पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक टाउनशिप का है. यहां एक 9 साल की बच्ची घर में अपने भाई बहन के साथ सो रही थी, तभी बदमाश उसे मुंह दबाकर उठा ले गया. जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. वहीं आरोपी ने बच्ची को किसी को न बताने की धमकी भी दी.

बताया जा रहा है कि आरोपी इसके पहले भी एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में उसे भंवरकुआ पुलिस ने 10 साल की सजा दिलवाकर जेल भेजा था. जो महीनेभर पहले ही बेल पर बाहर आया ही था कि एक बार फिर दरिंदगी की.

फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. ACP निहित उपाध्याय ने कहा कि कार्रवाई करते हुए हमने एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है. पूछताछ जारी है, यह व्यक्ति पहले भी धारा 376 के एक केस में आरोपी रहा है.

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…