• 13/11/2022

साउथ के इस सुपरस्टार को कार की छत पर स्टंट करना पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज

साउथ के इस सुपरस्टार को कार की छत पर स्टंट करना पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज
Spread the love

साउथ की सुपरस्टार एवं जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है. यह FIR कार की छत पर स्टंट करने को लेकर दर्ज हुई. शिकायतकर्ता ने पवन कल्याण पर रैश ड्राइविंग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कल्याण के तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के चक्कर में उन्हें नुकसान हुआ.

FIR में आरोप लगाया गया है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया था. यह मामला एक्टर के खिलाफ पी शिवकुमार ने दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता पी शिव कुमार का कहना है कि तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के कारण उनका (पवन कल्याण) का संतुलन बिगड़ गया. जिससे वह अपनी मोटरसाइकिल के साथ और रोड के किनारे गिर गए.

पी शिवकुमार ने पवन कल्याण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए एक्टर और उनके ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हाल ही में पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करते नजर आए थे.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पूरी तरह खत्म, सरकार ने माना, RTI में दी जानकारी, कहा- हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोई रोस्टर सक्रिय नहीं 

Related post

Aaj ka Panchang 10 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 November 2026: उत्तर दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 10 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के संकेत…
दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, दीपावली मनाने जा रहे माता-पिता और दो बच्चों की मौत”

दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी…

Spread the loveअभनपुर. दीपावली का त्योहार मनाने अपनों के बीच अपने गांव लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो…