• 13/11/2022

VIDEO: चुनाव में प्रचार के दौरान फंसी ‘बीजेपी की गाड़ी’… रेस्क्यू करने पहुंची कांग्रेस, AAP ने कहा- ये है BJP-Congress के ILU-ILU की कहानी

VIDEO: चुनाव में प्रचार के दौरान फंसी ‘बीजेपी की गाड़ी’… रेस्क्यू करने पहुंची कांग्रेस, AAP ने कहा- ये है BJP-Congress के ILU-ILU की कहानी
Spread the love

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है. सभी राजनैतिक दलों ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. सभी पार्टियां अपने बड़े-बड़े नेताओं को मैदान में उतार रही है, तो वहीं अन्य माध्यमों से भी दल वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह की कोशिश में लगे हुए हैं. इसी चुनावी मौसम के बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. जिस पर लोगों के साथ आम आदमी पार्टी भी मजा ले रही है.

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी की एक प्रचार गाड़ी बालू में फंस गई. काफी मशक्कत के बाद भी गाड़ी नहीं निकल पाई. इसी दौरान वहां एक कांग्रेस की प्रचार गाड़ी पहुंच गई.

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे आप पार्टी के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी की प्रचार गाड़ी को कांग्रेस की प्रचार गाड़ी खींचकर बाहर निकाल रही है. ये दिलचस्प वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग रोचक कमेंट कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी की एक प्रचार गाड़ी बालू में फंसी हुई है. जिसे रस्सी के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रचार गाड़ी के साथ बांधा गया है. फिर दलगत राजनीति से बेपरवाह कांग्रेस की प्रचार गाड़ी ने चालक ने बालू में फंसी बीजेपी की प्रचार गाड़ी को बाहर निकाला.

वहीं दूसरी तरफ आप पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि “गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा ज़ोर लगाती कांग्रेस..ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी”

गौरतलब है कि गुजरात में पहले चरण के मतदान 89 सीटों पर 1 दिसंबर को और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी. मतगणना, यानी चुनाव परिणाम की घोषणा 8 दिसंबर को की जाएगी.

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…