• 13/11/2022

एयरशो के दौरान भीषण हादसा, दो प्लेन की आसमान में हुई जोरदार टक्कर, हुआ ये हाल…देखें VIDEO

एयरशो के दौरान भीषण हादसा, दो प्लेन की आसमान में हुई जोरदार टक्कर, हुआ ये हाल…देखें VIDEO
Spread the love

अमेरिका के टेक्सास राज्य में एयरशो के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. यहां डलास में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो बार प्लेन आसमान में ही आपस में टकरा गए. दोनों विमान तुरंत जमीन पर आ गिरे और आग के गोलों में तब्दील होकर फट गए.

हादसा इतना भीषण था कि एक प्लेन बीच से दो टुकड़ों में बंट गया. जबकि दूसरा प्लेन चूर-चूर हो गया.

दरअसल, फेडरल एविएशन एडमिनिट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिका के डलास में शनिवार को विश्व युद्ध 2 कोमिमोरेटिव एयरशो का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचे थे.

इसी दौरान एयरशो चल ही रहा था कि एक बोइंग बी-17 फलाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर की दूसरे बेल पी-63 किंग कोबरा फाइटर से जोरदार टक्कर हो गई.

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के हवाले से कहा गया है कि दोनों प्लेन के पायलटों की स्थिति अभी तक साफ नहीं है.

बताया जा रहा है कि वायुसेना के स्मारक विंग्स के डलास शो के दौरान यह हादसा हुआ. एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

एयरशो में भाग लेने वाले लोगों द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में एक बड़ा बी-17 बमवर्षक उड़ता हुआ दिखाई देता है. वह जमीन से बहुत ऊपर नहीं है और एक सीधी रेखा में उड़ रहा है. जबकि एक छोटा विमान बेल पी-63 किंगकोबरा अपनी दिशा बदलते हुए बाईं ओर से आता है और सीधे बमवर्षक से टकराकर टुकड़ों में तब्दील हो जाता है.

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…