• 14/11/2022

9वीं पास पति ने पत्नी को कराई ग्रेजुएशन तक पढ़ाई; डिग्री मिलते ही कहा- अनपढ़ के साथ नहीं रहना, फिर हुआ ऐसा कि…

9वीं पास पति ने पत्नी को कराई ग्रेजुएशन तक पढ़ाई; डिग्री मिलते ही कहा- अनपढ़ के साथ नहीं रहना, फिर हुआ ऐसा कि…
Spread the love

ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने जा रहे एक युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक युवक की शादी बचपन में ही हो गई थी. शादी के बाद पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया था. जिसके चलते शख्स यह कदम उठाने जा रहा था.

दरअसल पूरा मामला केनॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस क्षेत्र का है. जहां गांव तुगलपुर निवासी कृष्णा की शादी 2009 में हुई थी. कृष्णा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी मायके में रह रही थी. गौना नहीं होने से वह ससुराल नहीं आई थी. जिसके बाद युवक ने पत्नी को मारने का प्लान बनाया.

बताया जा रहा है कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के लिए पिस्टल खरीद ली थी, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देता कि उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जो बातें बताईं वो हैरान करने वाली थी.

जानकारी के मुताबिक कृष्णा ने नौवीं कक्षा के बाद खुद पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन उसकी पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी. इस पर कृष्णा ने खुद के खर्चे पर पत्नी को ग्रेजुएशन करवाई. ग्रेजुएशन करने के बाद पत्नी ने कृष्णा को अनपढ़ बताकर ससुराल आने से इनकार कर दिया था. साथ ही पति से बात करना भी बंद कर दिया था

पत्नी ने कहा कि वह अनपढ़ पति के साथ नहीं रह सकती है. इससे कृष्णा नाराज हो गया. उसने पत्नी को मारने के लिए अपने दोस्त अजीत से 30 हजार रुपये में एक पिस्टल खरीद ली. जिसके बाद आरोपी रविवार को पत्नी की हत्या करने के इरादे से उसके घर पहुंच गया. मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस ने कृष्णा के ससुराल पहुंचते ही उसको दोस्त अजीत के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Related post

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान…
CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की…
छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब तेजी से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष…