• 14/11/2022

Earthquake: यहां अचानक सुबह हिल उठी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

Earthquake: यहां अचानक सुबह हिल उठी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
Spread the love

पंजाब के अमृतसर में आज तड़के अचानक धरती कांप उठी. यहां क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पंजाब के अमृतसर से 145 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज तड़के 3:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर नीचे थी. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक हफ्ते में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.

गौरतलब है कि एक हफ्ते के भीतर दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. बीते मंगलवार देर रात 1.57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 तक मापी गई थी. वहीं शनिवार को भी शाम करीब 7.57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया.

Related post

BIG BREAKING: यहां एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

BIG BREAKING: यहां एक हफ्ते में दूसरी बार हिली…

Spread the loveएक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है. इन्हें करीब…