• 14/11/2022

BREAKING NEWS: राजधानी में युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING NEWS: राजधानी में युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

प्रदेश की राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. बदमाशों के अंदर शासन-प्रशासन का कोई डर नहीं है. इसी बीच एक और हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है.

दरअसल, पूरी घटना राजधानी के गुढ़ियारी इलाके की है. जहां एक युवक मीनार साहू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. पुलिस ने इस हत्या की पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है. फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पूरे मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…