• 14/11/2022

शिशुगृह केंद्र में नाबालिगों का धर्म परिवर्तन, 3 हिन्दू बच्चों को जबरन बनाया गया मुसलमान

शिशुगृह केंद्र में नाबालिगों का धर्म परिवर्तन, 3 हिन्दू बच्चों को जबरन बनाया गया मुसलमान
Spread the love

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सरकारी सहायता प्राप्त शिशुगृह केंद्र में रहने वाले 3 बच्चों के कथित धर्म परिवर्तन की खबर सामने आई है. जिसकी जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) को जिले के शिशुगृह केंद्र से जानकारी मिली है. इन तीन बच्चों में से दो लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 4 और 8 साल है, जबकि एक 11 साल का लड़का है.

पूरा मामला जिले के गौहरगंज शिशुगृह केंद्र का है. यहां मामले की जानकारी मिलते ही NCPCR के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो बाल शिशु गृहों का निरीक्षण किया. जिसके बाद इसके बाद कानूनगो ने शिशु गृह संचालक हसीन परवेज पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया.

बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान पाया कि तीन सगे भाई-बहन दूसरे नाम से इस शिशुगृह में हैं. जिनका वास्तव में हिन्दू नाम निकला. प्रियंक कानूनगो ने बच्चों से बात कर उनके असली नाम जाने. बताया गया कि बीते दो वर्षों से यह बच्चे यहां रह रहे हैं.

कानूनगो ने कहा कि यह संविधान का उल्लंघन है. उन्होंने शिशुगृह संचालक पर एफआईआर के निर्देश दिए और उन बच्चों के परिजनों को तलाश कर बच्चों को उनके पास भेजने की बात कही. हालांकि प्रियंक कानूनगो ने उस शिशुगृह का नाम नहीं बताया, लेकिन ट्वीट कर जानकारी दी.

ट्वीट के माध्यम से प्रियंक कानूनगो ने बताया रायसेन जिले के शिशुगृह निरीक्षण के दौरान 3 बच्चों के नाम व धर्म बदलकर बालगृह संचालक द्वारा नए नाम व धर्म के दस्तावेज बनवा लेने का मामला मिला है. बच्चों के धर्मपरिवर्तन का मामला गम्भीर है.

Related post

हैकर्स की नजर WhatsApp पर, एक तस्वीर से हो जाएगा फोन हैक, बैंक डिटेल सहित सारी जानकारियां हो सकती हैं चोरी, इस गलती से बचें और करें ये बदलाव

हैकर्स की नजर WhatsApp पर, एक तस्वीर से हो…

Spread the loveव्हाट्सएप (WhatsApp) हर किसी के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इसके माध्यम से हम दूर रहने वाले…
लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत : आफताब ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, फ्रिज में छुपाकर रखी लाश, 18 दिन फेंकते रहा लाश के टुकड़े

लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत : आफताब ने प्रेमिका…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में करीब 6 महीने पहले हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा…
धरने पर बैठे सांसदों को ये विपक्षी पार्टियां परोस रही चिकन, गाजर हलवा और…

धरने पर बैठे सांसदों को ये विपक्षी पार्टियां परोस…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। लोकसभा और राज्यसभा में सत्र के दौरान विभिन्न मामलों में सस्पेंड किए गए 24 सांसदों ने…