• 15/11/2022

महिला टीचर के शरीर में लगातार उतारी 6 गोलियां, फिर वकील ने भी खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

महिला टीचर के शरीर में लगातार उतारी 6 गोलियां, फिर वकील ने भी खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Spread the love

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यह एक वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. वकील ने अपने से कुछ देर पहले महिला अध्यापक को गोली मारी थी. हालांकि वकील ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पूरी घटना थाना इकदिल क्षेत्र के संतोषपुर घाट की घटना है. जहां एक वकील ने अज्ञात कारणों के चलते एक महिला टीचर को अपनी सर्विस रिवाल्वर से 6 गोली दाग दी. उसके बाद वकील ने खुद को भी गोली मारकर हत्या कर ली.

बताया जा रहा है कि आरोपी वकील का शव खेतों में पड़ा मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि घायल महिला टीचर को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और SSP पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद हैं. पुलिस से घटना स्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर, बाइक और खाली कारतूस बरामद किया है.

SSP ने बताया कि आरोपी पेशे से वकील था. साथ ही वह इंश्योरेंस का भी काम करता था. महिला टीचर और वकील दोनों एक दूसरे से पूर्व परिचित थे. उन्होंने कहा कि पूरे मामले पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…