• 16/11/2022

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या
Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे से दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ठाणे के डोंबिवली शहर में एक दोस्त ने सिगरेट नहीं देने पर अपने ही दोस्त की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई इस कदर कि उसको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: महिला टीचर के शरीर में लगातार उतारी 6 गोलियां, फिर वकील ने भी खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 

दरअसल, पूरी घटना डोंबिवली पूर्व के पेंडसे नगर की है. यहां के रहने वाले जयेश जाधव (38 साल) और बकुल चौधरी (32 साल) दोनों दोस्त थे. 4 नवंबर को डोंबिवली में जयेश जाधव और बकुल चौधरी के बीच सिगरेट लाने को लेकर विवाद हुआ था. बकुल ने जयेश को सिगरेट लाने को कहा था, लेकिन जयेश ने मना कर दिया. इस पर दोनों के बीच बहस हुई और फिर मारपीट.

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर : शव के 10 टुकड़े बरामद, कमरे में छिपा रखा था बॉडी पार्ट और लाता था दूसरी लड़की को 

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जयेश के सिर में गंभीर चोट लग गई. लेकिन, जयेश झगड़े के बाद घर जाकर सो गया. सुबह नींद से जागा ही नहीं. जब घरवाले उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

फिलहाल मामले में मृतक की बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जिसके बाद बकुल द्वारा जयेश की पिटाई का सीसीटीवी सामने आया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बकुल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: CG TRANSFER BREAKING: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ थोकबंद तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट… 

Related post

24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौत, 12 नवजात भी शामिल, मचा हड़कंप

24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत हो…
CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर…

Spread the loveउत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा…