• 17/11/2022

एक दो दिन में निपटा लें बैंक के सभी कामकाज, ATM सेवा भी रहेगी प्रभावित, ये है वजह

एक दो दिन में निपटा लें बैंक के सभी कामकाज, ATM सेवा भी रहेगी प्रभावित, ये है वजह
Spread the love

बैंक से संबंधित आपको कोई काम है तो आप उसे एक दो दिन में ही निपटा लीजिए। शनिवार 19 नवंबर को बैंकिंग के साथ ही ATM सेवा बाधित रहेगी। दरअसल बैंक कर्मचारियों ने 19 नवंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। जिसकी वजह से बैंक के तमाम कामकाज प्रभावित रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक इम्पलॉय एसोसिएशन ने एक दिन के हड़ताल का आह्वान किया है।

बैंक यूनियने अपनी मांगों को लेकर 19 नवंबर को हड़ताल पर जाएंगी। जिसकी वजह से बैंक से संबंधित तमाम कामकाज ठप्प रहेंगे। हालांकि बैंकों ने कहा है कि हड़ताल के दिन ब्रांचों और दफ्तरों में ऑपरेशन जारी रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। शनिवार को हड़ताल रहेगी इसके बाद अगले दिन रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इस लिहाज से एटीएम में भी दो दिन कैश की कमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में मुंगेली पुलिस ने दर्ज किया अपराध 

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…