• 17/11/2022

BIG BREAKING : ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में मुंगेली पुलिस ने दर्ज किया अपराध

BIG BREAKING : ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में मुंगेली पुलिस ने दर्ज किया अपराध
Spread the love

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने FIR दर्ज की है। ऋचा जोगी पर यह एफआईआर उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर किया गया है। उनके खिलाफ सामाजिक पारिस्थितिक प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब सूबे का सियासी पारा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

मरवाही उपचुनाव से पहले ऋचा जोगी ने गोंड जाति का प्रमाण पत्र बनवाया था। उपचुनाव के ठीक पहले उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया था। छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर ऋचा जोगी के खिलाफ मुंगेली थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

आपको बता दें एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (J) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी नहीं उतारने का ऐलान किया था। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी सविता मंडावी को समर्थन देने की घोषणा की थी। इन सबके बीच मुंगेली थाना में की गई एफआईआर से प्रदेश की सियासी फिजा बदलने के आसार नजर आ रहे हैं।

Related post

“चुनाव से हट जाओ नहीं तो… इस पार्टी के प्रत्याशी को मिल रही धमकी, चुनाव आयोग से शिकायत

“चुनाव से हट जाओ नहीं तो… इस पार्टी के…

Spread the loveकांग्रेस से इस्तीफा देकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) में शामिल हुए विधायक और सराईपाली विधानसभा सीट से प्रत्याशी किस्मत…
Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार करने से रोका, आरक्षण मामले को लेकर किया विरोध

Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भानुप्रतापुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है. इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी ने अपनी…
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM भूपेश समेत इन 37 नेताओं के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट…

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची…