• 21/11/2022

भूकंप ने यहां बरपाया कहर, 46 की मौत 700 से ज्यादा घायल, पत्तों की तरह हिल रही थी बिल्डिंगें

भूकंप ने यहां बरपाया कहर, 46 की मौत 700 से ज्यादा घायल, पत्तों की तरह हिल रही थी बिल्डिंगें
Spread the love

इंडोनेशिया में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई है। जिसका केन्द्र जावा के सियांजुर में था।

बताया जा रहा है कि भूकंप की वजह से घरों सहित दर्जनों इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इस दौरान गगनचुंबी इमारतें तीन मिनट से ज्यादा समय तक हिलती रही। दहशत की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ऑफ्टर शॉक्स की आशंका की वजह से अफसरों ने आस-पास के इलाकों की बिल्डिंगों को खाली करवा दिया है।

आपको बता दें इंडोनेशिया में भूकंप, ज्वालामुखी और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आते रहती है। इस साल फरवरी में पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भूकंप से 25 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 450 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जनवरी 2021 में आए शक्तिशाली भूकंप से 100 से ज्यादा लोगोंकी मौत हुई थी। वहीं 6500 लोग घायल हो गए थे।

 

Related post

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव…

Spread the loveo शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया कवर्धा। डिप्टी सीएम…
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए, राजनीतिक बयानबाजी से सच नहीं बदलता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों…

Spread the loveकांग्रेस की राजनीति का पुराना चरित्र ‘फूट डालो और राज करो’, जहां जाते हैं वहां गुटबाजी करते हैं :…
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…..

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका शिक्षक दिवस के अवसर पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में…