• 21/11/2022

ED RAID : छत्तीसगढ़ में फिर ईडी का छापा, अब इस जिले में चल रही कार्रवाई

ED RAID : छत्तीसगढ़ में फिर ईडी का छापा, अब इस जिले में चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम आज सुबह धमतरी जिले में खनिज विभाग के दफ्तर में दबिश दी। केन्द्रीय एजेंसी की 5 सदस्यीय टीम खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से लगातार पूछताछ कर रही है।

आपको बतादें इससे पहले बजरंग पैकरा के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी थी। माना जा रहा है कि आईटी की टीम से मिले इनपुट्स के आधार पर पैकरा से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले महिने 11 अक्टूबर को ईडी की टीम ने प्रदेश भर में छापामार कार्रवाई की थी। ईडी की टीम कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों के साथ ही IAS अधिकारियों समीर विश्नोई, जेपी मौर्या औऱ रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के अलावा कुछ और कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। मामले में ईडी ने एक बड़े कोल स्कैम का पर्दाफाश करते हुए समीर विश्नोई सहित 3 को गिरफ्तार किया था। बाद में सूर्यकांत तिवारी भी सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा था जिसे ईडी की टीम ने गिरप्तार किया था। सभी आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…