• 22/11/2022

ED BREAKING : ईडी ने छत्तीसगढ़ में की 5 वीं गिरफ्तारी, अब इस IAS की बढ़ सकती है मुश्किलें

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाईयां जारी है। ईडी ( ED ) ने सोमवार को फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में छापामार कार्रवाई की। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने बलरामपुर जिले से खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खनिज अधिकारी की गिरफ्तारी के साथ ही माना जा रहा है कि कलेक्टर रानू साहू की मुश्किलें अब बढ़ सकती है।

गिरफ्तार किए गए खनिज अधिकारी का नाम अवधेश बारिक है। ईडी की टीम सोमवार को बलरामपुर कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग के दफ्तर में दबिश दी। ईडी की टीम ने वहां एक बंद कमरे में खनिज अधिकारी अवधेश बारिक से घंटों लंबी पूछताछ की। जिसके बाद देर रात ED की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर उऩ्हें साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ED ने कुछ फाइलें भी अपने कब्जे में ली है। जिसके बाद ईडी की टीम अधिकारी को साथ लेकर रायुपर के लिए रवाना हो गई।

इससे पहले भी ईडी की टीम एक बार अवधेश बारिक से पूछताछ कर चुकी है। जिसके बाद सोमवार को दुबारा उनसे पूछताछ हुई। अवधेश बारिक इससे पहले रायगढ़ में पदस्थ थे। रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू भी पदस्थ हैं। ईडी की टीम रानू साहू के सरकारी बंगले और उनके दफ्तर में दबिश दे चुकी है और उनसे लंबी पूछताछ की थी। अवधेश बारिक की गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि कलेक्टर रानू साहू की भी मुश्किलें बढ़ सकती है।

आपको बता दें ईडी की टीम ने 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जगह दबिश दी थी। ईडी की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी उनके रिश्तेदारों, IAS अधिकारियों समीर विश्नोई, जेपी मौर्या और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के अलावा कुछ कारोबारियों के यहां छापा मारा था। छापे के दौरान रानू साहू मौजूद नहीं थी, जिसके बाद ईडी की टीम ने उनके बंगले को सील कर दिया था। हालांकि दो दिन बाद रानू साहू ने ईडी को पत्र लिखकर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हैदराबाद में होना बताया था। बाद में ईडी ने कलेक्टर बंगला सहित उनके दफ्तर में छापा मारा था।

ईडी की टीम ने छापे के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसके साथ ही ईडी ने IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। छापे के दौरान फरार कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने कुछ दिनों बाद रायपुर की कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां ईडी की टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सभी अभी रायपुर जेल में बंद हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने ये 5 वीं गिरफ्तारी की है।

इसे भी पढ़ें : VIDEO: विधायक की पिटाई, कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ये है पूरा मामला 

 

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…