• 29/11/2022

पोर्न मूवी, दरिंदगी और हत्या, बच्ची की फांसी के फंदे पर झूलती लाश, ऐसे उठा वारदात के रहस्य से पर्दा

पोर्न मूवी, दरिंदगी और हत्या, बच्ची की फांसी के फंदे पर झूलती लाश, ऐसे उठा वारदात के रहस्य से पर्दा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक 10 साल की बच्ची की फांसी पर झूलती हुई लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

मामला 26 नवंबर का है बेमेतरा के एक गांव में एक घर में एक 10 वर्षीय बच्ची फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो उऩ्हें सुसाइड की जगह हत्या कर लटकाए जाने का शक हुआ। पुलिस के मुताबिक फांसी पर झूलने से मृतक के हाथ की मुट्ठी बंद हो जाती है लेकिन बच्ची के शव की हथेली बंद नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरु की।

इस दौरान पुलिस ने एक ऐसे नाबालिग से पूछताछ की जिसके शोर मचाने पर लोग मौके पर इकट्ठा हुए थे। पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस नाबालिग को लेकर मौके पर पहुंची औऱ क्राइम सीन रिक्रिएट किया।

पुलिस के मुताबिक 26 नवंबर की दोपहर घर के सभी लोग काम पर गए थे। इस दौरान बच्ची अपने मामा की 1 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी औऱ अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ था। नाबालिग आरोपी पोर्न देखने के बाद छत से कूदकर घर में दाखिल हुआ और बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया। बच्ची किसी को बता न दे इस डर से उसने उसकी हत्या कर दुपट्टे से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और पास में प्लास्टिक की कुर्सी रखकर उसे आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की। जिसके बाद वह फरार हो गया।

हत्या के बाद आऱोपी ने बच्ची के रोने की आवाज आऩे की बात कहकर लोगों को इकट्ठा किए और जब सब घर पहुंचे तो बच्ची का शव फांसी पर लटका मिला।

Related post

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज होने वाली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही…
विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु…

Spread the loveनया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें: पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी धनंजय राठौर सयुक्त संचालक…
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में…

Spread the loveवन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण ‘ऑरेंज…