• 07/12/2022

बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 53 फीट गहराई पर फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 53 फीट गहराई पर फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने 3 जेसीबी मशीन को लगाया है। जेसीबी द्वारा बोरवेल के समानांतर 30 फीट की दूरी पर गड्ढा खोदा जा रहा है।

मामला बैतूल जिले के मांडवी गांव का है। यहां रहने वाला तन्मय खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह शाम 5 बजे के करीब बोरवेल के अंदर गिर गया। बच्चे के नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की और बोरवेल के नजदीक जाने पर उन्हें उसकी आवाज सुनाई दी। जिसके बाद परिवार वालों ने बैतूल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के शुरु होने से पहले अंदर ऑक्सीजन पाइप डाला। इसके साथ ही छोटे कैमरे भी अंदर डाले गए। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बच्चा 53 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर बच्चे की कुशलता की कामना की है। उन्होंने कहा, “बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में 8 साल के मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दुखद है।मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मैं प्रशासन के सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

Related post

शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के…

Spread the love00 अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन रायपुर। प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित…
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के 24 पदाधिकारी का तबादला किया है. इसमें 2013 बैच के गणवीर…
1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…