• 07/10/2026

CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…

CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…
Spread the love

धमतरी। जिले में डॉयल 112 के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्री थाना क्षेत्र के कंट्रोल रूम में आरक्षक ओमप्रकाश सोनवानी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह डॉयल 112 में आरक्षक के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, कुरूद का निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात था। नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या किसी तरह का तनाव या अन्य वजह सामने आई थी।

पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस की ओर से आत्महत्या के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मृत आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related post

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश…!!

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान…

Spread the loveरायपुर। ग्रामीण जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश…
Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत

Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को…

Spread the loveमुंबई – 114 राफेल फाइटर जेट की खेप भारत आने से पहले डिफेंस सेक्‍टर से बड़ी खुशखबरी सामने आई…