• 12/12/2022

BREAKING : CG में 7 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार, नाश्ता कराने का लालच देकर किया था अपहरण, खून से लथपथ मिली थी सूनसान रास्ते में

BREAKING : CG में 7 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार, नाश्ता कराने का लालच देकर किया था अपहरण, खून से लथपथ मिली थी सूनसान रास्ते में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को होटल में नाश्ता कराने का लालच देकर उसे अगवा किया था और सूनसान जगह में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी युवक बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया था।

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम राजेश मिश्रा बताया जा रहा है। आरोपी ग्राम रहंगी का रहने वाला है। एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी राजेश मिश्रा शराब के नशे में धुत था और वह शराब लेने जा रहा था। उसी दौरान उसने बच्ची को जाते देखा तो उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और नशे का आदी है इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई।

घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। जिसके बाद बच्ची और उसका छोटा भाई घर से बाहर घूमने के लिए निकल गए। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला देखकर उसे होटल में नाश्ता कराने का लालच देकर उसे अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गया। बच्ची को किडनैप करने के बाद उसे सुनसान जगह में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और खून से लथपथ हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची को खून से लथपथ हालत में देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। मामले में पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें आरोपी युवक बच्ची को अपनी बाइक में बैठाकर ले जाते नजर आ रहा था।

इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का भारी-भरकम किराया आम जनता की पहुंच से दूर, कांग्रेस ने कहा- रद्द ट्रेनों को वापस करें शुरु 

 

 

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…