• 18/12/2022

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, 12 बरामद अन्य की तलाश जारी

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, 12 बरामद अन्य की तलाश जारी
Spread the love

दिल्ली की श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसे ही एकऔर मामला झारखंड में भी सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी को मौत के घाट उताकर कई टुकड़े कर दिए हैं। पुलिस अब तक शरीर के 12 टुकड़े ही बरामद कर पाई है। जबकि सिर सहित शरीर के औऱ भी कई हिस्से अब तक नहीं मिल पाए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला झारखंड के साहिबगंज जिले का है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी के पीछे कुत्ते शरीर के टुकड़ों को नोच-नोच कर खा रहे हैं। लोगों ने पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद बोरियो पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतिका की पहचान 22 वर्षीय रुबिका पहाड़िन के रुप में की गई। मृतिका बोरिया थाना क्षेत्र के डोंडा पहाड़ की रहने वाली थी। रुबिका की दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतिका के पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक पुराने घर से रुबिका के शव के टुकड़े मिले। लेकिन सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से अभी बरामद नहीं हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड की मदद से बाकी हिस्सों की पतासाजी की जा रही है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी से तकरीबन 300 मीटर दूरी पर स्थित मांझटोला के एक बंद मकान से शव के कई टुकड़े बरामद किए। मृतिका के शरीर के कुछ टुकड़े बोरे में भरकर रखा गया था वहींं कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे। पुलिस को शक है कि महिला के शरीर को काटने के लिए इलेक्ट्रिक आरी का इस्तेमाल किया गया है।

फिलहाल पुलिस शव के बाकि हिस्सों की पतासाजी में लगी हुई है। फिलहाल अभी इस जघन्य हत्या कांड की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस पूछताछ के बाद इस हत्याकांंड के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा।

मामला सामने आने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ हताश लोग लगातार बेटियों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। अगर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है, तो हम अपना कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Train Cancelled: रेलवे ने 294 ट्रेनों को किया रद्द, 18 को डायवर्ट और 14 को किया रिशेड्यूल, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं इसमें, देखिए लिस्ट 

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…