• 29/12/2022

VIDEO: टीएस सिंहदेव हैं नाराज! चुनाव लड़ने को लेकर दिया अब ये बयान, मचा हड़कंप

VIDEO: टीएस सिंहदेव हैं नाराज! चुनाव लड़ने को लेकर दिया अब ये बयान, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने एक बार फिर से सूबे की सियासी फिजा को गरमा दिया है। उन्होंने कि इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद पार्टी में एक बार फिर हडकंप मच गया है।

सिंहदेव अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्यों कि फैसला नहीं लिया है तो तब तक का इंतजार, मेरे लिए भी सब के लिए भी। मैं ने इस बार सही में मन नहीं बनाया है वरना अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं 2008, 2013, 2018 मन में रहता था कि चुनाव लड़ना है लेकिन इस बार वैसा मन नहीं है। लेकिन जो भी करूंगा जनता से पूछ कर करूंगा। इस बार मेरा मन वैसा नहीं है जैसे पहले रहता था।

इससे पहले सिंहदेव ने सूरजपुर में एक बैठक के बाद अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर बयान दिया था। उन्होंने  कहा था कि चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूंगा। उनके इस बयान के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके इस बयान पर कहा था कि सिंहदेव जनता से पूछने की बात कह रहे थे।

सिंहदेव के इस बयान के बाद एक बार फिर उनकी नाराजगी सामने आ गई है। सिंहदेव प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के ढाई ढाई साल के फार्मूले को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। उनकी नाराजगी रह-रहकर सामने आते रही है। प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के लिए 1 साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में सिंहदेव की नाराजगी कहीं कांग्रेस के लिए भारी न पड़ जाए।

इसे भी पढ़ें :

Related post

Aaj Ka Panchang 20 June: षष्ठी तिथि पर सिद्धि योग का शुभ संयोग, जानिए मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 20 June: षष्ठी तिथि पर सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 20 June 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या…
Aaj Ka Rashifal : आज किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज किन राशियों के जातकों…

Spread the loveHoroscope Today 20 June 2026: आज 20 जून के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल,…

Spread the love20 जून को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुनकुरी में होगा आयोजन रायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 20 जून…