• 29/12/2022

VIDEO: टीएस सिंहदेव हैं नाराज! चुनाव लड़ने को लेकर दिया अब ये बयान, मचा हड़कंप

VIDEO: टीएस सिंहदेव हैं नाराज! चुनाव लड़ने को लेकर दिया अब ये बयान, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने एक बार फिर से सूबे की सियासी फिजा को गरमा दिया है। उन्होंने कि इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद पार्टी में एक बार फिर हडकंप मच गया है।

सिंहदेव अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्यों कि फैसला नहीं लिया है तो तब तक का इंतजार, मेरे लिए भी सब के लिए भी। मैं ने इस बार सही में मन नहीं बनाया है वरना अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं 2008, 2013, 2018 मन में रहता था कि चुनाव लड़ना है लेकिन इस बार वैसा मन नहीं है। लेकिन जो भी करूंगा जनता से पूछ कर करूंगा। इस बार मेरा मन वैसा नहीं है जैसे पहले रहता था।

इससे पहले सिंहदेव ने सूरजपुर में एक बैठक के बाद अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर बयान दिया था। उन्होंने  कहा था कि चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूंगा। उनके इस बयान के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके इस बयान पर कहा था कि सिंहदेव जनता से पूछने की बात कह रहे थे।

सिंहदेव के इस बयान के बाद एक बार फिर उनकी नाराजगी सामने आ गई है। सिंहदेव प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के ढाई ढाई साल के फार्मूले को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। उनकी नाराजगी रह-रहकर सामने आते रही है। प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के लिए 1 साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में सिंहदेव की नाराजगी कहीं कांग्रेस के लिए भारी न पड़ जाए।

इसे भी पढ़ें :

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…