• 30/12/2022

बड़ा हादसा: पानी भरे खदान में गिरी कार, सरपंच सहित परिवार के 4 लोगों की मौत

बड़ा हादसा: पानी भरे खदान में गिरी कार, सरपंच सहित परिवार के 4 लोगों की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक कार पानी से भरे खदान में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है।

घटना टिमरलगा गांव की बताई जा रही है। हादसे में एक लड़की सुरक्षित बची है जो तैरकर बाहर आ गई। बताया जा रहा है कि कार में टिमरलगा के सरपंच महेन्द्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से वापस गांव लौट रहे थे। गांव से पहले गाड़ी रिवर्स करने के दौरान पानी से भरे खदान में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: Video: युवक ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए CM भूपेश बघेल, हाथ से माइक लेने के लिए कह दिए, बोले- कभी तुम्हारे पिताजी-मां ने सीएम से बात की है 

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। गोताखोरों ने 1 शव बरामद कर लिया है। वहीं बाकी के लोगों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, रेलिंग से टकराई गाड़ी में लगी आग 

Related post

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा…

Spread the love00 माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार 00 माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध…

Spread the love00 सेवा संकल्प अभियान विशेष लेख : विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल…
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस अध्यक्ष सिंह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में…