• 03/01/2023

सदन में सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मंत्री शिव डहरिया और चंद्राकर के घर के बाहर हंगामा, लिखित में मांगी माफी

सदन में सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मंत्री शिव डहरिया और चंद्राकर के घर के बाहर हंगामा, लिखित में मांगी माफी
Spread the love

सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सदन की कार्रवाई के दौरान बीजेपी और कांग्रेस विधायक ने ऐसा कुछ कह दिया जिससे सिख समुदाय नाराज हो गया। सिख समुदाय के लोगों ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और मंत्री शिव डहरिया के घर के सामने धरना दे दिया। दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालत बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया।

दरअसल विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा ने वृक्षारोपण को लेकर सवाल किया। मंत्री अकबर इसका जवाब दे रहे थे। इस दौरान पक्ष विपक्ष के नेता शोर करने लगे। अजय चंद्राकर ने सरदार कहा, तभी मंत्री शिव डहरिया ने सरदार शब्द के साथ ही कुछ आपत्ति जनक बातें मजाकिया लहजे में बोल दिया।

सदन की कार्यवाही का वीडियो सिख समाज के लोगों ने भी देखा। जिसके बाद शाम को तेलीबांधा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ सिख समुदाय के लोग मंत्री शिव डहरिया और अजय चंद्राकर के निवास के पास पहुंच गए और धरना दे कर नारेबाजी करने लगे।

सिख समुदाय के लोग सबसे पहले अजय चंद्राकर के बंगले पहुंचे। सिखों की नाराजगी देखकर चंद्राकर बाहर आए और सबसे मुलाकात की और बताया कि आपत्तिजनक शब्द उन्होंने नहीं बल्कि शिव डहरिया ने कहे हैं, फिर भी में माफी मांगता हूं। उन्होंने लिखित में खेद भी प्रकट करते हुए माफी भी मांगी।

इसके बाद समुदाय के लोग मंत्री शिव डहरिया के बंगले पहुंच गए और वहां भी धरना देकर जमकर नारेबाजी की। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि मंत्री ने हमारा मजाक बनाकर हमें अपमानित किया है। जिसका हम विरोध कर रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंच गए और समझाने का प्रयास किए। मंत्री डहरिया ने भी लिखित में माफीनामा दिया और सबसे माफी मांगी।

Related post

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय  अर्बन चैलेंज फंड एवं अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर क्षेत्रीय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ शहरी विकास में निवेश…
देश के सबसे बड़े IPO पर निवेशकों की नजर, 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली

देश के सबसे बड़े IPO पर निवेशकों की नजर,…

Spread the loveमुंबई। देश के दूरसंचार और डिजिटल कारोबार में बड़ा बदलाव लाने वाली जियो अब शेयर बाजार में अपनी पहचान…
आज से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज ,ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ हुनर दिखाएंगे प्रदेश के सितारे

आज से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज ,ओलंपियन खिलाड़ियों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के…