• 02/01/2023

बस्तर में धर्मांतरण के खेल पर जब सुकमा एसपी ने चिट्ठी लिखी थी, तब राज्य सरकार उसे झुठला रही थी अब क्या कहेगी? : भाजपा

बस्तर में धर्मांतरण के खेल पर जब सुकमा एसपी ने चिट्ठी लिखी थी, तब राज्य सरकार उसे झुठला रही थी अब क्या कहेगी? : भाजपा
Spread the love

बस्तर संभाग के नारायणपुर में हुए आदिवासियों पर हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस राज में आदिवासियों का उत्पीड़न अपनी चरम सीमा को लांघ रहा है। मतांतरण करने वालों के हौसले कांग्रेस राज में कांग्रेस सरकार के संरक्षण की वजह से इतने बुलंद हैं कि अब वो हिंसक हो चले हैं। अब प्रदेश में धारदार हथियारों से हमला करके आदिवासियों को ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा है। यह हालात इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में अंकित होंगे।

साव ने कहा भाजपा लगातार इस बात को कहती आई है कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ही धर्मांतरण के कार्य चल रहे हैं नारायणपुर में आदिवासियों पर हुआ हमला इस बात को फिर से प्रमाणित कर रहा है क्योंकि अब आदिवासियों को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है उनके साथ बर्बरता की जा रही है और सरकार धर्मांतरण करने वालों की रक्षक बनकर हमारे आदिवासी भाई बहनों को पीटते हुए देखकर मौन बैठी है।

कांग्रेस सरकार में आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है और अपराधियों की मौज है सरकार लगातार हिंसा करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं करती उनके पक्ष में बयान देती है ऐसा पहले कहीं नहीं देखा गया कि आदिवासियों को धर्मांतरण करने वालों ने लाठी-डंडों से पीटा गया हो।कांग्रेस सरकार के रहते ही यह सभी कृत्य भी हो रहे हैं।

साव ने कहा आदिवासियों का उत्पीड़न ,उन्हें अपमानित करना कांग्रेस के राज में अब रोज का काम हो गया है कांग्रेस के नेता आदिवासियों को झूठा चाटने वाला बताते हैं मंत्री शिव डहरिया उन्हें पंचर बनाने की सलाह देते हैं और कांग्रेस राज में उन्हें अपना धर्म ना छोड़ने पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया जाता है यह हालात तालिबानी नहीं तो क्या है? छत्तीसगढ़ की शांत फिजा में जहर घोल कर कांग्रेस आदिवासियों की संस्कृति को नष्ट करने पर आमदा है भाजपा सदैव आदिवासियों के स्वाभिमान, सम्मान और संस्कृति की रक्षा को तत्पर है और आदिवासियों पर, उनकी संस्कृति पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं करेगी।

साव ने कहा बस्तर में धर्मांतरण के खेल पर जब सुकमा एसपी ने चिट्ठी लिखी थी, तब राज्य सरकार उसे झुठला रही थी। अब उसी धर्मांतरण के लिए एसपी पर पथराव हुआ है,अब क्या बोलेगी कांग्रेस ?कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की शांत फिजा में जहर घोल दिया है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: धर्मांतरण के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, चर्च पर बोला धावा, SP सदानंद का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…