• 03/01/2023

धर्मांतरण पर बवाल मामले में BJP ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति, दौरा कर सौंपेंगे रिपोर्ट

धर्मांतरण पर बवाल मामले में BJP ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति, दौरा कर सौंपेंगे रिपोर्ट
Spread the love

नारायणपुर में धर्मांतरण के मामले में हुए बवाल के बाद बीजेपी ने 6 सदस्यी जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति के लोग नारायणपुर जाकर वहां आदिवासियों से मुलाकात करेंगे और घटना से संबंधित तमाम व्यौरा इकट्ठा कर अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को सौंपेंगे।

ये हैं जांच समिति में

बीजेपी ने जो जांच समिति गठित की है, उसमें पूर्व गृह मंत्री और रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, बीजेपी उपाध्यक्ष और विधायक शिवरतन शर्मा, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा हैं।

ये है मामला

बस्तर संभाग में आदिवासियों का धर्मांतरण कर उन्हें ईसाई बनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर जिले में धर्मांतरण का खेल लंबे समय से चल रहा है। जिसका विरोध आदिवासी समुदाय कर रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ईसाई समुदाय के कुछ लोग नारायणपुर पहुंचे थे, जिनका विरोध करने पर आदिवासियों के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद से आदिवासी समुदाय आक्रोशित है। सोमवार को आदिवासी समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा था। आदिवासियों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

मारपीट से आक्रोशित आदिवासी समुदाय ने चर्च पर धावा बोल दिया। इस दौरान पुलिस उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश की। जिसमें एसपी सदानंद सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। एसपी सदानंद के सिर पर चोंट आई, उन्हें अस्पताल में 3 टांके लगाए गए। बवाल होता देख देर शाम 4 आईपीएस सहित आईजी और बड़ी संख्या में फोर्स को नारायणपुर में तैनात किया गया।

इसे भी पढ़ें: बस्तर में धर्मांतरण के खेल पर जब सुकमा एसपी ने चिट्ठी लिखी थी, तब राज्य सरकार उसे झुठला रही थी अब क्या कहेगी? : भाजपा

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…