• 26/06/2022

IAS के घर छापे में मिली सोने की 9 ईंटे, 49 बिस्किट सहित और भी बहुत कुछ, देखकर रह जाएंगे दंग

IAS के घर छापे में मिली सोने की 9 ईंटे, 49 बिस्किट सहित और भी बहुत कुछ, देखकर रह जाएंगे दंग
Spread the love

नई दिल्ली। पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए आईएएस (IAS) अधिकारी संजय पोपली के आवास पर विजिलेंस विभाग की छापामार कार्रवाई में बड़े पैमाने पर सोना, चांदी बरामद हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित आवास पर की गई कार्रवाई में विजिलेंस की टीम ने पोपली के आवास में बने स्टोर रूम से 12 किलो सोना, 3 किलो चांदी, 4 आईफोन, 1 सैमसंग फोल्ड फोन, 2 सैमसंग स्मार्टवॉच बरामद हुई।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी में जो चीजें बरामद की गई है उनमें सोने की 9 ईंटें, 49 सोने के बिस्किट और 12 सोने के सिक्के शामिल हैं। जो सोने की ईंटें बरामद हुई है उनका वजन 1 किलो बताया जा रहा है। चांदी जो बरामद हुई है उनमें 3 ईंटें, 18 चांदी के सिक्के शामिल हैं।

इधर छापामारी के दौरान IAS पोपली के बेटे  की गोली लगने से मौत हो गई। पोपली ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पोपली का कहना है कि उनके सामने ही उनके बेटे को मार दिया गया। उधर पुलिस शुरुआत से ही इसे आत्महत्या बता रही है। विजिलेंस की टीम का कहना है कि उन्होंने मौत से पहले ही घर छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें : दो पत्रकार गिरफ्तार, आतंकी संगठन से संबंध रखने का आरोप

Related post

CG शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने ED को ईसीआईआर रिपोर्ट पेश करने दिया निर्देश, इस दिन होगी अगली सुनवाई

CG शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने ED को ईसीआईआर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रवर्तन मामला सूचना…
पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…
यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज…

Spread the loveइंग्लैंड-पाकिस्तान के T20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा में जोरदार हंगामा हो गया. यहां…