• 10/01/2023

रिसेप्शन में पहुंची खूबसूरत बलाएं, किया ऐसा कांड कि उड़ गए सबके होश

रिसेप्शन में पहुंची खूबसूरत बलाएं, किया ऐसा कांड कि उड़ गए सबके होश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक शादी भवन से लाखों रुपये के जेवरात पार हो गए। रिसेप्शन में मेहमान बनकर पहुंची युवतियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में पुलिस ने 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि कश्यप कॉलोनी निवासी कारोबारी अकाश मलानी के छोटे भाई आशीश मलानी की शादी की 8 जनवरी को तिफरा के झूलेलाल मंगलम भवन में रिसेप्शन पार्टी थी। स्टेज पर 2 लाख रुपयों और गहनों से भरा बैग रखा हुआ था। इसी दौरान पहुंची एक युवती ने जेवरातों से भरे बैग पर अपना हाथ साफ कर दिया।

परिवार वालों ने जब बैग वहां नहीं देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। जिसमें दो युवतियां इधर-उधर टहलते हुई आती हैं और मौका देखकर एक युवती स्टेज से बैग लेकर फरार हो जाती है। फुटेज में युवतियों के साथ एक युवक भी नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस इनकी पतासाजी में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: लड़कियों को टच करते ही लगेगा 440 वोल्ट का झटका, लोकेशन के साथ ही पुलिस तक पहुंच जाएगी कॉल, बदमाशों को हवालात पहुंचाएगी ये डिवाइस 

Related post

Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर चर्चा में आया पुराना सोशल मीडिया, जानें क्या है फाउंडर का प्लान

Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर…

Spread the loveक्या आपको Orkut याद है? अगर आप मिलेनियल हैं तो पता ही होगा, लेकिन GenZ के लिए ये नाम…
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल सात सप्ताह के साइबर…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़…