• 10/01/2023

मरकाम को पूर्व नौकरशाह का ओपन चैलेंज, चौधरी बोले- कर लें 15 वर्सेस 5 पर बहस

मरकाम को पूर्व नौकरशाह का ओपन चैलेंज, चौधरी बोले- कर लें 15 वर्सेस 5 पर बहस
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी के 15 साल और कांग्रेस के 5 सालों की तुलना के आधार पर चुनाव मैदान में जाने की बात कर सेल्फ गोल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 सालों में हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की 13 हजार प्रति व्यक्ति आय को 92 हजार रुपए तक पहुंचाया। 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन को बढ़ाकर 22000 मेगावाट तक बढ़ाया। 72 हजार सिंचाई विद्युत पम्पों की संख्या को साढ़े चार लाख की संख्या तक पहुंचाया। 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी को 77 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया गया। बिजली उत्पादन को बढ़ाकर सिंचाई का प्रतिशत 26 प्रतिशत से 36 प्रतिशत तक पहुंचाया गया।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पीएमजीएसवाई सड़कें, कुपोषण, संस्थागत प्रसव, स्कूल संख्या, डेंटल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, आईएमआर, एमएमआर किस विषय पर मोहन मरकाम डिबेट करना चाहेंगे? मैं डिबेट के लिए तैयार हूं। वे बतायें कि डिबेट के लिए कब आ रहे हैं।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि और दूसरी ओर अगर कांग्रेस बताना चाहे, तथ्य देना चाहे तो शराब माफिया, कोयला माफिया, रेत माफिया, सीमेंट माफिया, रोजगार माफिया, यूरिया माफिया से कितनी रकम वसूलकर गांधी परिवार को पहुंचाई, यही आंकड़े और तथ्य वे दे पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं

Related post

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल सात सप्ताह के साइबर…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़…
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण…

Spread the loveकंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण जनजातीय समाज की शिक्षा,…