• 11/01/2023

विधायकों की कटेगी टिकट, सीएम भूुपेश की चेतावनी, बोले- अगर स्थिति नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी

विधायकों की कटेगी टिकट, सीएम भूुपेश की चेतावनी, बोले- अगर स्थिति नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में खराब परफॉर्मेंस वाले विधायकों का टिकट कट सकता हगै। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को चेताया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो पार्टी उनके भविष्य का निर्णय करेगी।

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सिहावा रवाना होने से पहले हेलीपैड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधायकों की टिकट काटे जाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां तक कैंडिडेट की बात है तो अभी तो भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है। हम विधायकों को लगातार बता भी रहे हैं कि यह-यह काम आपको और करना है। अगर स्थिति सुधरेगी तो टिकट किसी का क्यों काटेंगे। अगर नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी।

आपको बता दें सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने एक अंदरूनी सर्वे कराया था जिसमें 40 फीसदी से ज्यादा विधायकों की परफॉर्मेंस खराब निकली। जनता के साथ ही कार्यकर्ता भी उनसे नाराज बताए जा रहे हैं।

Related post

Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026: 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के…
मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…