• 11/01/2023

नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं के साथ रेप और ब्लैकमेल, कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा, जानिए कौन है जलेबी बाबा

नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं के साथ रेप और ब्लैकमेल, कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा, जानिए कौन है जलेबी बाबा
Spread the love

फतेहाबाद की कोर्ट ने सेक्स स्कैंडल के मामले में हरियाणा के जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी उर्फ बिल्लूराम को 14 साल की सजा सुनाई है। ढोंगी बाबा ने एक-दो नहीं बल्कि 120 महिलाओँ के साथ रेप किया था। अपनी परेशानियों को लेकर आने वाली महिलाओं को बाबा नशीली चाय पिलाया करता था, उसके बाद उनके साथ बाबा बलात्कार करता। अपने इस घिनौने वारदात का वह वीडियो भी बनाता था।

जलेबी बाबा के नाम से मशहूर अमरपुरी के 120 से ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के जरिए वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और उनसे रुपये ऐंठता था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बाबा के खिलाफ सबसे पहले साल 2018 में शिकायत दर्ज हुई। थाना प्रभारी के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से MMS आया था। भेजने वाले ने बाबा की करतूत की जानकारी भी दी। जिसके बाद पुलिस ने बाबा के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरु की। इस दौरान पुलिस को 120 वीडियो मिले, जिसमें बाबा महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाते नजर आ रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार इलाजा के लिए आश्रम में आने वाली महिलाओं को बाबा नशीली गोली मिली चाय पिलाता था। जिसके बाद वह अपनी घिनौनी करतूत को अंजाम देता और उसका वीडियो बना लेता। इन्हीं वीडियों के जरिए वह महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठता था।

ऐसे बना बाबा

बताया जा रहा है कि जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी उर्फ बिल्लूराम साल 2002 में पंजाब के मानसा जिले में रहने वाले अमरवीर टोहना के संपर्क में आया। नेहरू मार्केट में वह जलेबी बनाया करता था। इसी बीच उसकी पत्नी की मौत हो गई। बाद में वह एक तांत्रिक के संपर्क में आया। बिल्लूराम तकरीबन 2 साल तक गायब रहा। वापस लौटने के बाद उसने बाबा बालकनाथ का मंदिर बनाया। इसी मंदिर में वह अपने बच्चों के साथ रहा भी करता था। लोगों के दुख और कष्ट हरने के लिए बाहर बोर्ड लगा दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई। यहीं से उसके हवस की कहानी शुरु हुई।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…