• 11/01/2023

बड़ी मुठभेड़ : तेलंगाना सीमा में माओवादियों और फोर्स के बीच बड़ी मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, चॉपर पर भी बरसाई गोलियां

बड़ी मुठभेड़ : तेलंगाना सीमा में माओवादियों और फोर्स के बीच बड़ी मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, चॉपर पर भी बरसाई गोलियां
Spread the love

छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले कई घंटों से लगातार मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही आधा दर्जन जवानों के भी घायल होने की जानकारी आ रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि सुकमा-बीजापुर और तेलंगाना की सीमा से लगे स्थान पर बटालियन के साथ माओवादी कमांडर हिड़मा के मौजूदगी की खबर थी। इंटेलीजेंस रिपोर्ट के बाद दोनों राज्यों से सुरक्षाबल CRPF की कोबरा बटालियन और ग्रेहाउंड फोर्स के जवानों को मौके पर रवाना किया गया। जवानों को देखते ही माओवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जिसके बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी।

इस गोलीबारी में हिड़मा सहित कई माओवादियों के ढेर होने के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों के भी घायल होने की खबर है। घायल जवानों को लेने के लिए मौके पर पहुंचे चॉपर पर भी माओवादियों ने गोलियां बरसा दी। जिसमें पायलट के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी अभी कुछ भी नहीं कह रहे हैं।

Related post

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई…

Spread the love हनुमान अंश के ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद इसे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है.…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, आज रायपुर समेत इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार,…

Spread the love रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल अब धीमी होती नजर आ रही है। बीते दिनों की तुलना में बारिश…
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा…

Spread the loveरायपुर :- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम…