• 11/11/2026

CG- अब मोबाइल पर देख सकेंगे कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन, रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था……

CG- अब मोबाइल पर देख सकेंगे कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन, रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था……
Spread the love

रायपुर। अब घर के बाहर कचरा गाड़ी नहीं पहुंची तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं है और अब उसकी जानकारी लेने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही आप कचरा गाड़ी की लोकेशन पता कर सकेंगे। इससे लोगों को बार-बार निगम के चक्कर लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पर भी नजर रखी जा सकेगी।

दरअसल, रायपुर नगर निगम ने सभी कचरा वाहनों को जीपीएस आधारित डिजिटल निगरानी से जोड़ने का फैसला लिया है। जिससे नागरिक को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगी। गाड़ी की वास्तविक लोकेशन और घर पहुंचने का संभावित समय जान सकेंगे। अब तक 50 से 60 वाहनों के रूट डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कचरा वाहन का निर्धारित रूट और समय डिजिटल सिस्टम में दर्ज रहेगा। वाहन तय रास्ते से भटकता है, निर्धारित समय से 30 मिनट से अधिक देरी करता है या किसी स्थान पर बिना वजह 15 से 20 मिनट तक खड़ा रहता है तो सिस्टम रेड फ्लैग जारी करेगा। इसके बाद कंट्रोल रूम से संबंधित वाहन की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इस व्यवस्था के लिए इंदौर में सफाई निगरानी का काम कर रही विशेषज्ञ एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं।

कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायत पर अब वाहन की लोकेशन और समय का डिजिटल रिकार्ड देखा जा सकेगा। निगम का दावा है कि इससे पांच मिनट में शिकायत का निराकरण होगा। सड़क और नाली की सफाई का काम भी पहले और बाद की तस्वीरों के साथ दर्ज किया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्र में सफाई हुई या नहीं, इसका प्रमाण उपलब्ध रहेगा।

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान के लिए संवेदनशील जगहों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। सफाईकर्मी भी सड़क या नाली में कचरा फेंकने वालों की तस्वीरें समय और लोकेशन के साथ अपलोड कर सकेंगे। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बार-बार कचरा देने से मना करने वाले नागरिकों की जानकारी भी कर्मचारी डिजिटल रूप से दर्ज कर सकेंगे।

खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर खत्म करने के लिए निगम ने ऐसे स्थलों को उद्यान में बदलने की योजना बनाई है। टूरी हटरी और गुरु तेग बहादुर उद्यान में बदलाव के बाद सभी जोन को हर सप्ताह दो-दो स्थानों का कायाकल्प करने का लक्ष्य दिया गया है। जब्त पुरानी रेलिंग और लोहे के सामान से बाउंड्री बनाई जा रही है। उद्यानों में पौधारोपण, पेवर ब्लाक, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था भी सुधारी जाएगी।

Related post

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अब सर्दियों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के…
CG- नशे का काला कारोबार बेनकाब, हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का चिट्टा और सामान जब्त……

CG- नशे का काला कारोबार बेनकाब, हेरोइन के साथ…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। युवाओं तक हेरोइन…
रायपुर समेत इन 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार, आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित….

रायपुर समेत इन 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए स्वच्छता के मोर्चे पर अच्छी खबर है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय…