• 15/01/2023

डॉक्टर की क्लिनिक के अंदर युवती की फांसी पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

डॉक्टर की क्लिनिक के अंदर युवती की फांसी पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में डॉक्टर की क्लिनिक के अंदर एक युवती का फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है औऱ मामले की जांच शुरु कर दी है।

मृतिका का नाम शिल्पी ठाकुर उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। मृतिका और उसकी बहन श्वेता दोनों सेक्टर 6 स्थित एक आई क्लिनिक में काम करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसकी बड़ी बहन श्वेता ने उसे कॉल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके साथ ही वह जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो डॉक्टर को फोन किया गया।

बहन श्वेता ने डॉक्टर को बताया कि चाबी शिल्पी के पास रहती है, उसने अंदेशा जताया कि कहीं वह क्लिनिक में ही तो नहीं रह गई। जिसके बाद सभी क्लिनिक पहुंचे और शिल्पी की तलाश की। ऊपर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। उन्होंने कॉल किया तो रुम के अंदर से ही मोबाइल बजने की आवाज आ रही थी।

जिसके बाद सभी ने मिलकर रुम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर शिल्पी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को शिल्पी का मोबाइल में किसी से झगड़ा हो रहा था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…