• 15/01/2023

नेपाल विमान हादसे में 5 भारतीयों सहित 40 के मौत की पुष्टि, इस वजह से हुआ हादसा

नेपाल विमान हादसे में 5 भारतीयों सहित 40 के मौत की पुष्टि, इस वजह से हुआ हादसा
Spread the love

नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसे में 40 यात्रियों की मौत हो गई है। विमान में क्रू मेंबर और यात्रियों सहित 72 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था। हादसे में मरने वाले यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। विमान में 5 भारतीय और 14 विदेशी नागरिक भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि येती एयरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान रविवार को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरा। विमान पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। 72 सीटर इस विमान में लैंडिंग से पहले ही हवा में आग लग गई थी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी का दावा है कि विमान हादसा मौसम की वजह से नहीं बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दे रही थी। हादसे में 5 भारतीयों की भी मौत हो गई है। हादसे में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…