• 16/01/2023

SI भर्ती परीक्षा: CG में SI भर्ती परीक्षा की तिथि तय, फॉर्म भरने से चूके अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका, जानिए कब होंगे एग्जाम

SI भर्ती परीक्षा: CG में SI भर्ती परीक्षा की तिथि तय, फॉर्म भरने से चूके अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका, जानिए कब होंगे एग्जाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। सूबेदार, उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक विशेष शाखा, प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक फिंगर प्रिंट के पदों पर 29 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी। इससे पहले 6 नवंबर को परीक्षा की तिथि तय की गई थी लेकिन आरक्षण पर हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद एग्जाम को स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद फिर से भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है

2018 से शुरु हुई प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया साल 2018 में शुरु हुई थी। तब 600 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इसी दौरान सरकार बदलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी रही। साल 2021 में नए सिरे से आवेदन मंगाए गए और पदों की संख्या बढ़ाकर 975 कर दी गई। इन पदों के लिए तकरीबन 1,48,858 लोगों ने आवेदन किया।

70,741 अभ्यर्थी पात्र

इस साल भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी और जून माह में दस्तावेजों और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 70,741 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। वहीं 78,117 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करने की वजह से बाहर हो गए।

यहां इतने परीक्षार्थी देंगे लिखित परीक्षा

  • सरगुजा (अंबिकापुर) में – 8500
  • बिलासपुर में – 22500
  • दुर्ग में – 19000
  • बस्तर (जगदलपुर) में – 6000
  • रायपुर में – 16500

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…