• 22/01/2023

CG में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

CG में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 7 वीं कक्षा की एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पूर्व परिचित युवक ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शनिवार का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा अपनी मामी के घर जा रही थी। उसी दौरान ठड़गाबहरा में रहने वाला परिचित किशन बंजारे वहां पहुंचा। उसने लड़की से पूछा और छोड़ने के लिए कहा लेकिन छात्रा ने पहले उसे मना कर दिया लेकिन युवक के जिद करने पर वह उसके साथ गाड़ी में बैठ गई।

सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद छात्रा को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक किशन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…