• 22/01/2023

CG में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

CG में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 7 वीं कक्षा की एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पूर्व परिचित युवक ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शनिवार का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा अपनी मामी के घर जा रही थी। उसी दौरान ठड़गाबहरा में रहने वाला परिचित किशन बंजारे वहां पहुंचा। उसने लड़की से पूछा और छोड़ने के लिए कहा लेकिन छात्रा ने पहले उसे मना कर दिया लेकिन युवक के जिद करने पर वह उसके साथ गाड़ी में बैठ गई।

सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद छात्रा को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक किशन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Related post

Road Accident: पलक झपकते ही उजड़ गई कई जिंदगियां, ट्रैवलर और कंटेनर की भीषण टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: पलक झपकते ही उजड़ गई कई जिंदगियां,…

Spread the loveकाजीरंगा। असम के काजीरंगा से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गोलाघाट जिले में शुक्रवार…
जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता के सम्मान का महापर्व

जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं…

Spread the loveलेखक – राजेश अग्रवाल मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी…
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त सिन्हा

विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के…

Spread the love00 रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश 00 बीजापुर…